
राजेपुर, समृद्धि न्यूज। विकासखंड राजेपुर क्षेत्र में एक माह से गंगा नदी की बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे दर्जनों गांव में बाढ़ पीडि़तों के सामने रहने और खाने-पीने की समस्या बनी हुई है। प्रशासन द्वारा आम जनमानस को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाएं ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही हैं। बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए कुछ समाजसेवी भी बढ़-चढक़र पीडि़तों को मदद पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। वहीं थानाध्यक्ष राजेपुर शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ पीडि़तों को हर संभव मदद के लिए रात दिन एक किए हुए हैं।
बताते चले के थानाध्यक्ष राजेपुर दिवाकर प्रसाद ने जब से थाना राजेपुर का कार्यभार ग्रहण किया, तब से गंगा जी के जलस्तर बढऩे के साथ पडऩे वाले त्योहारों को शांति व्यवस्था से संपन्न कराने के साथ थाना स्तर पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर थाना क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क स्थापित कर पुलिस संबंधी उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र करने के साथ वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा का पुलिस द्वारा पूर्ण रूप से भरोसा देने के साथ समाज सेवा में भी अग्रणी रहते हैं, जो कि थाना राजेपुर क्षेत्र में थानाध्यक्ष चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी क्रम में रविवार को समाजसेवियों द्वारा क्षेत्र में वितरण की गई खाद्य सामग्री को थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने जलभराव होने के बाद पड़ोसी गांव अंबरपुर, बरुआ, खानपुर, हमीरपुर, सोमवंशी में जल भराव होने के बाद मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ पीडि़तों को लंच पैकेट में केला, पानी का पाउच को वितरित की गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य व खाद्य वितरण करने में समाजसेवियों का पूरा सहयोग किया। ग्राम सभा हमीरपुर सोमवंशी मेंं पूर्व प्रधान अवनीश कुमार सोमवंशी एडवोकेट तथा ग्राम प्रधान चंपा देवी तथा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता सौरभ कटियार, शशिकांत सक्सेना, अजय पाल, नितेश कुमार जोशी, रोहित कुमार, गौरव यादव, हरिकिशन शाक्य सहित थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद फोर्स के साथ मौजूद रहे।
