फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता व विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर की उपस्थिति में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित की गई 2425 मुख्य सेविकाओं में से जनपद की चयनित 10 मुख्य सेविकाओं के नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। सांसद, विधायक भोजपुर, जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा चयनित मुख्य सेविकाओं राशि कटियार, नेहा राठौर, नम्रता चतुर्वेदी, प्रियंका, असी मिश्रा, रजनी वर्मा, गरिमा, मंजू, शिवानी पाल व निशा को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। लखनऊ में आयोजित किये गये कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पीडीडी आरडीए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, चयनित अभ्यर्थियों के परिजन व अन्य मौजूद रहे।
दस सेविकाओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र
