
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ए0एन0एम0 स्वास्थ्य कार्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सांसद, विधायक कायमगंज सुरभि, भाजा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित कुल 64 नव नियुक्त ए0एन0एम0 को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में सांसद एवं विधायक कायमगंज, जिलाधिकारी ने सभी नव नियुक्त ए0एन0एम0 को नियुक्ति पत्र मिलने पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं। सांसद ने कहा कि अच्छी स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने में केरल का स्टाफ काफी अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी भी अस्पतालाओं में केरल पैरामेडिकल स्टाफ से अच्छी स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नव नियुक्त ए0एन0एम0 शासन की मंशा के अनुसार अपने कार्य क्षेत्र में पूरी लगन, ईमानदारी से अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। इस दौरान ए0एन0एम0 ने भी जिलाधिकारी को भरोसा दिया कि वह पूरी ईमानदारी से अपने कार्य को अंजाम देंगी। बताते चलें कि शहरों से लेकर गांवों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में ए0एन0एम0 की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चाहे टीकाकरण हो या स्वास्थ्य सेवाओं का प्रचार प्रसार, सभी में वह खरी उतरती हैं। इसलिए इन्हें स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण कड़ी करा जाता है। इसके अलावा सरकार के अन्य कार्यों में भी यह अपना पूरा सहयोग करती हैं। इसी के चलते शासन ने इनकी नियुक्ति की है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य समस्याओं को और बेहतर बनाया जा सके। शुक्रवार को करीब 64 ए0एन0एम0 को जनप्रतिनिधि व डीएम ने नियुक्ति पत्र वितरित किये।
