अर्चना शर्मा बनीं कायमगंज की तहसीलदार

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। तहसीलदार का जनपद झांसी के लिए स्थानान्तरण हो गया। अब नायब तहसीलदार को तहसीलदार का चार्ज दिया गया। जानकारी के अनुसार तहसीलदार अलोक कटियार का तबादला जनपद झांसी के लिए हो गया है। उन्हें कार्यमुक्त किया जा चुका है। अब तहसीलदार का चार्ज नायब तहसीलदार अर्चना शर्मा को बनाया गया है। चार्ज संभालते ही अर्चना शर्मा ने कहा कि वह शासन की मंशा के अनुरुप कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। फरियादियों की लम्बित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वह भी अपनी डियूटी का बखूबी निर्वहन करें। हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *