फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इस्लामिया स्कूल फतेहगढ़ में आम्र्स रेसलिंग पंजा लड़ाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रम विभाग के नोडल अधिकारी सैय्यद रिज़वान अली ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के आयोजक मुहाफिज़ सिद्दीकी व फरदीन ने बताया कि प्रतियोगिता 50, 55 व 65 किलो की श्रेणी में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में 23 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। आयोजन मंडल के फरदीन ने बताया कि 50 किलोग्राम में मुहाफिज़ प्रथम, 55 किलोग्राम में मयंक प्रथम, 65 किलोग्राम में सत्यम प्रथम रहे। श्रम विभाग के नोडल अधिकारी सैय्यद रिज़वान अली ने कहा कि हमें इन पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देना चाहिए और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। भविष्य में ऐसी प्रतियोगिता और बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर नसर ख़ालिक़, शमीम खान, शोहेल अहमद फारूकी, खुर्शीद आलम, तौसीफ़ अली, हाफिज़ सलमान, मोहम्मद तैयब, शकील अहमद, फराज़ तारिक आदि लोग मौजूद रहे।
इस्लामिया स्कूल में आर्म रेसलिंग(पंजा लड़ाने) की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
