समृद्धि न्यूज। सेना दिवस परेड में भारत ने स्वदेशी हथियारों की शक्ति दुनिया के सामने प्रदर्शित की। इस दौरान ब्रह्मोस, टी-90 टैंक, अर्जुन टैंक, बीएमपी-2, स्मर्च, पिनाका, के-9 वज, धनुष, ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल प्रणाली, ड्रोन, रोबोटिक म्यूल्स और अत्याधुनिक मानवरहित प्रणालियों सहित ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया गया। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार को जयपुर में कहा कि भारतीय सेना एक भविष्य के लिए तैयार फोर्स के रूप में आगे बढ़ रही है। उन्होंने देश में बने हथियारों और उपकरणों की जरूरत पर जोर दिया और इसे एक रणनीतिक जरूरत बताया। सेना दिवस परेड के बाद जयपुर में जनरल द्विवेदी ने कहा भारतीय सेना एक भविष्य के लिए तैयार फोर्स के रूप में आगे बढ़ रही है। हमारे पास अच्छी तरह प्रशिक्षित सैनिक हैं, आधुनिक उपकरण हैं और कई क्षेत्रों में काम करने की क्षमता है। हम तकनीक का इस्तेमाल करके सैनिकों को और ज्यादा सक्षम बना रहे हैं। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 78वें सेना दिवस समारोह के दौरान कहा कि सेना भविष्य के युद्धों की तैयारी पर गंभीरता से काम कर रही है। इस दिशा में नई संरचनाओं को आने वाले समय की जरूरतों के मुताबिक प्रशिक्षित किया जा रहा है। आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पिछले कुछ सालों में भारतीय सेना की सोच में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा हम सिर्फ मौजूदा चुनौतियों से निपटने पर ध्यान नहीं दे रहे, बल्कि भविष्य की जंगों के लिए भी तैयार हो रहे हैं। इसके लिए नई संरचनाएं बना रहे हैं, जिन्हें भविष्य की जरूरतों के हिसाब से लैस किया जा रहा है। सेना प्रमुख ने इस मौके पर नई यूनिटों, जैसे कि भैरव बटालियन और शक्ति बाण रेजिमेंट, अश्नी प्लाटून और दिव्यास्त्र बैटरीज का जिक्र किया। उन्होंने कहा यह दिखाता है कि हम एक फुर्तीली, तेज प्रतिक्रिया देने वाली और मिशन की तरफ बढ़ती हुई सेना बना रहे हैं, जो भविष्य की चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा हम भविष्य की जंगों के लिए भी तैयार हैं। हमने यह परेड में दिखाया है। आने वाले दिनों में ऐसी तैयारियां और बढ़ेंगी। उन्होंने जोड़ा कि भारतीय सेना समय के साथ खुद को बदलती रहेगी और जरूरी बदलाव लाएगी।
जयपुर में आर्मी चीफ का बड़ा बयान: भविष्य के युद्धों के लिए तैयार सेना
