बोलिविया में नोटों से भरा सेना का विमान हाईवे पर क्रैश, 15 की मौत

समृद्धि न्यूज। बोलिविया की राजधीना पाज में एक विमान हादसा हुआ है, जिसमें करीब 15 लोगों की जान जाने की खबर है। कार्गो प्लेन में बैंकनोट भरे हुए थे, जो हादसे के बाद चारो-तरफ फैल गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया में हुए एक विमान हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बोलिवियन वायुसेना का विमान नोटों से भरा था और उड़ान भरने के बाद क्रैश होकर हाईवे पर जा पहुंचा। इसके बाद कई गाडिय़ों की टक्कर भी विमान से हुई। यह हादसा राजधानी ला पाज से सटे एल अल्टो शहर में हुआ है। फायर चीफ पावेल टोवर के मुताबिक क्रैश में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं और कई घायल हैं। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं बताया कि मरने वाले प्लेन में सवार थे या हाइवे पर खड़ी गाडिय़ों में, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कैसे हाइवे पर प्लेन का मलबा, जली हुई गाडिय़ां और शव बिखरे पड़े हैं।

 

बताया जा रहा है कि इस हादसे में 15 से ज्यादा गाडिय़ां भी डैमेज हुई हैं, हादसे के बाद एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट्स को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह विमान बोलिविया वायुसेना का हरक्यूलिस विमान था, जो देश के केंद्रीय बैंक से नए छपे नोट दूसरे शहरों में ले जा रहा था। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, लेकिन दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *