फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 27 व 28 दिसम्बर को हुई नेशनल कराटे प्रतियोगिता में नेशनल शोतोकान कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की टीम में जनपद से कराटे खिलाड़ी अर्पिता व पाखी सक्सेना ने भी प्रतिभाग कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रदेश की टीम को आयोजनकर्ता संजय इंगले ने मोमेंटों विजेता खिलाडिय़ों को दी। दोनों खिलाडिय़ों के जनपद वापस लौटने पर लोगों ने बधाई दी। प्रतियोगिता में केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलांगना, हैदराबाद आदि प्रदेश की टीम ने प्रतिभाग किया था। मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी प्रबल भारद्वाज कांस्य रजत, वाष्णवी चतुवेर्दी कांस्य रजत, पाखी स्वर्ण रजत, चेतन सिंह रजत कांस्य, अदिति कांस्य, अर्पिता भारद्वाज स्वर्ण, आभ्या रजत, उमंग रजत, वाष्णवी वर्मा कांस्य, सक्षम रस्तोगी रजत, तनीषा दीक्षित कांस्य, दीक्षा गौर रजत, आरव रस्तोगी रजत, वेदांत रस्तोगी रजत कांस्य, सुंदरम कांस्य, रिद्धि रस्तोगी रजत कांस्य, शौर्य रजत कांस्य, पुष्कर भारद्वाज रजत, कृष्णा गुप्ता कांस्य, रितिक रजत, श्रेष्ठ वर्मा कांस्य ने जीते है। सभी खिलाडिय़ों ने काटा और कुमाइट दोनों में प्रतिभाग किया। दोनों प्रतियोगिता में मेडल आए हैं। खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत और अभूतपूर्व कला का प्रदर्शन किया है। कोच पारस भारद्वाज और आरती भारद्वाज ने कहा इन बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करके नेशनल स्तर पर अपना व अपने जिले का नाम रोशन किया है। टीम की उपलब्धि पर संस्था चेयरमैन मोनिका यादव, संरक्षक ठा0 सर्वेन्द्र सिंह, सुमन राठौर, प्रतिष्ठा ठाकुर, प्रदीप गौर, संजीव कटियार, सोनू ठाकुर, पप्पी गुप्ता, सतीश तिवारी, लाल जी सक्सेना ने खिलाडिय़ों को बधाई दी।
नेशनल शोतोकान कराटे प्रतियोगिता में अर्पिता व पाखी ने जीता गोल्ड मेडल
