देवी देवताओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

हलिया (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 लल्लन प्रसाद के प्रार्थना पत्र पर बावत विपक्षी द्वारा इस्ट्राग्राम के माध्यम से सोशल मीडिया पर देवी देवताओ के रूप में एक महिला को अश्लील डान्स कराते हुए अभद्र टिप्पणी करना व इस्ट्राग्राम पर स्टोरी लगाकर वायरल करना जिससे हिन्दू धर्म के लोगो की भवनाओ को काफी ठेस पहुचाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर आई0टी0एक्ट बनाम अकरम अंसारी पुत्र जाकिर अंसारी निवासी ग्राम अहुंगी खुर्द थाना हलिया जनपद मिर्जापुर के विरुद्ध पंजीकृत कर प्रारम्भिक विवेचना उ0नि0 चरण सिंह थाना हलिया सम्पादित की गयी। क्षेत्राधिकारी लालगंज अशोक कुमार सिंह के मुकदमा उपरोक्त की अग्रिम विवेचना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार थाना संतनगर जनपद मिर्जापुर द्वारा सम्पादित की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अकरम अंसारी उपरोक्त को गिफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *