फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट रजलामई द्वारा आवश्यकता आधारित तीन दिवसीय कला एवं संगीत अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। जिसमें बेसिक शिक्षा के प्राइमरी एवं उच्च प्राथमिक शिक्षकों तथा माध्यमिक के 200 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक विद्यालय रेहा करनपुर के सहायक अध्यापक नीरज शुक्ला ने संदर्भदाता के संगीत विषय को बारीकि से सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक रुप से समझाया गया तथा कला विषय एवं पपेट द्वारा कार्य कराया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रुचि गंगवार ने किया। उपशिक्षा निदेशक डायट अनुपम अवस्थी मौजूद रहे। प्रतिभागियों को विद्यालय में कला एवं संगीत का बेहतर प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का समापन अवसर पर डायट के सभी प्रवक्ता मौजूद रहे। साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कला एवं संगीत अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का हुआ समापन
