फतेहगढ़ रामलीला में इस बार आयेंगे बाहर के कलाकार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री रामलीला परिषद फतेहगढ़ कमेटी की बैठक शिव शक्ति महाकाल मंदिर विजाधरपुर पाल नगला में सम्पन्न हुई। आगामी रामलीला के आयोजन के संबंध में विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष रवीश द्विवेदी ने कहा कि रामलीला के मंचन के लिए बाहर से कलाकारों को बुलाया जायेगा। एवं दशहरा की आतिशबाजी के लिए बाहर के आतिशबाज बुलाये जायेंगे। रामलीला के विभिन्न आयोजन के लिए अलग-अलग कमेटी भी गठित की जायेगी। रात्रि लीला के लिए मंचन को भव्य रुप दिया जायेगा। बैठक में मुन्नालाल वष्र्णेय, अतुल मिश्रा, चमन टंडन, विजय यादव, रविन्द्र कुमार वैश्य, श्रवण कुमार चक, हाजी अल्लादीन, मनोज मिश्रा, राजीव बाजपेयी, मनोज मिश्रा, शिवम दुबे, समित त्रिवेदी, गिरीश बाथम, रतिपाल श्रीवास्तव, पुष्कर मिश्रा, अनूप गुप्ता, योगेश गुप्ता, अमित कुमार मिश्रा, गोविन्द त्रिवेदी, विपिन त्रिवेदी, आशीष यादव, प्रवेन्द्र उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, लकी दुबे, ऋषिशंकर दुबे, पंकज प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *