मेला श्रीराम नगरिया में कलाकारों ने प्रस्तुत की योगी गाथा

नाटक देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, डीएम ने की सराहना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला श्रीरामनगरिया के सांस्कृतिक पांडाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित नाटक योगी गाथा का मंचन नक्श थिएटर के कलाकारों द्वारा किया गया। मेला श्रीराम नगरिया के सांस्कृतिक पाण्डाल में विशाल श्रीवास्तव द्वारा लिखित एवं नक्श थिएटर के डायरेक्टर अमित सक्सेना के निर्देशन में आयोजित योगी गाथा नाटक में योगी आदित्यनाथ के बाल्यकाल मठ के महंत से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक की कहानी का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा किसी भी चरित्र को धारण कर कलाकार पात्र के रूप में खुद को प्रस्तुत करता है। इस नाटक के माध्यम से योगी आदित्यनाथ के छात्र जीवन के संघर्ष और अन्याय के विरुद्ध उनकी लड़ाई, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति उनका जुनून, गोरखपुर मठ के महंत बनने, लोकसभा चुनाव में जीतकर सांसद बनने, जनता दरबार के माध्यम से लोगों की परेशानियां दूर करने, और उनके खिलाफ रची गई साजिशों, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार से पहले की दशा, योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बनना और उत्तर प्रदेश को औद्योगिक प्रदेश एवं उत्तम प्रदेश बनने तक की कहानी को दिखाया गया। नाटक में अमित सक्सेना, विशाल श्रीवास्तव, शिवम, धीरज मौर्या, सत्या, संध्या, शिवानी कटियार, सावित्री देवी, सर्वेश श्रीवास्तव, दिलीप कश्यप, शिवम दीक्षित, अतुल, राघवेंद्र, आशीष राजपूत, अनुराग कुमार शाक्य, नेहा सक्सेना, धुर्वी सक्सेना, रितम कुलश्रेष्ठ, अंकित गुप्ता, गम्भीर सिंह, वैभव सोमवंशी रहे। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार ने सभी कलाकारों को मंच पर सम्मानित किया। इस अवसर पर भूपेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र पाण्डेय, अनुराग अग्रवाल, महेशपाल सिंह उपकारी, विभोर सोमवंशी, नीरज शर्मा, शिवम मिश्रा आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *