एआरटीओ प्रवर्तन को स्कूल डायरेक्टर के पुत्र ने बनाया बंधक, किया गाली-गलौज

डग्गामार वाहनों की स्कूल में चेकिंग करने गये थे
उपजिलाधिकारी व भारी संख्या में पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को लिया हिरासत में
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। डग्गामार वाहन की चेकिंग करने पहुंचे एआरटीओ प्रवर्तन को स्कूल डायरेक्टर के पुत्र ने बंधक बनाकर गाली-गलौज किया। सूचना पर उपजिलाधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और आरोपी को हिरासत में ले कोतवाली भिजवाया।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाषचन्द्र राजपूत अपने प्रवर्तन सुपरवायजर राजीव कुमार के साथ नगर के चिलौली पठान स्थित किरन पब्लिक स्कूल में चल रही बिना परमीशन के ६ डग्गामार वाहनों की चेकिंग करने विद्यालय पहुंचे। जहां डारेक्टर के पुत्र मृदुल गंगवार ने विद्यालय का गेट बन्द करके एआरटीओ के साथ गाली-गलौज कर बंधक बना लिया।

जिसकी सूचना फोन द्वारा एआरटीओ ने उपजिलाधिकारी व कोतवाली प्रभारी को दी। सूचना पर आनन-फानन में उपजिलाधिकारी रवेन्द्र कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामअवतार, उपनिरीक्षक नितिन यादव, कस्बा चौकी इंचार्ज विद्या सागर तिवारी, कांस्टेबिल विनीत कुमार, कांस्टेबिल सिन्धु सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आरोपी मृदुल गंगवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कोतवाली भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *