
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नेहरू रोड स्थित प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी के प्रतिष्ठान पर नगर में पधारे उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ ने प्रेस वार्ता में कहा कि वैसे तो कई व्यापारिक संगठन प्रदेश में कार्यरत हैं, लेकिन मेरी लोगों से अपील है कि आप उस व्यापारिक संगठन से जुड़ें जो पूरे प्रदेश के तमाम जिलों, तहसीलों, कस्बों और गांवों में व्यापारी हितों के लिए कार्य कर रहे हैं तथा जिनकी शाखाएं प्रदेश के कोने-कोने में फैली हुई हैं। हमारी इस व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के कोने-कोने में जाकर अपने व्यापारी भाइयों से संपर्क करके उनकी समस्याओं से अवगत होना है और उन समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी के द्वारा अपने जीवन पर्यंत व्यापारिक हितों में काम करने की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। मुकुंद मिश्रा ने ददुआ को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि शारीरिक शिथिलता के चलते अब हम सही से काम नहीं कर पा रहे है।
प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ ने कहा कि अरुण प्रकाश तिवारी ने अपना पूरा जीवन व्यापारियों के हित में कार्य करने में गुजारा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अगर कोई किसी प्रकार की प्रशासनिक अथवा अन्य परेशानी आती है तो वह मुझसे संपर्क करें, मैं तैयार रहता हूं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी, मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, दीपक गुप्ता, अनुपम रस्तोगी, सौरभ शुक्ला, इकलाख खान, अंकुर श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना, लालू कनौजिया, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, सुनील पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
मुकेश गुप्ता ने बताया कि यहां से यहएष् व्यापारी स्वाभिमान यात्रा फर्रुखाबाद से छिबरामऊ के लिए प्रस्थान हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष सहित कई लोग छिबरामऊ तक गये।
