आसमान में सतरंगी आतिशबाजी का नजारा देखते ही बना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ रामलीला परिषद द्वारा विजय दशमी पर्व पर असत्य पर सत्य की जीत मनाते हुए दशानन के पुतला धूं-धूंकर जले। रावण, मेघनाथ, कुम्भकर्ण के पुतलों पर जैसे ही राम-लक्ष्मण के वाणों का प्रहार हुआ और पुतले धूं-धूंकर जलने लगे। मिलेट्री ग्राउंड पर श्रीराम जयकारों से मैदान गुंजायमान हो गया। राम-रावण युद्ध को देखते ही बन रहा था। मैदान में हजारों की संख्या में लोगों ने रामलीला देखी। सेना के अधिकारी व विभागीय अधिकारियों के अलावा विभिन्न दलों नेताओं एवं समाजसेवी व रामलीला परिषद के पदाधिकारियों से मिलेट्री ग्राउंड भरा रहा। आतिशबाजी का नजारा देखकर दर्शक प्रसन्न हुए। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर रामलीला परिषद के अध्यक्ष रवीश द्विवेदी, जिला जज नीरज कुमार, सीजेएम घनश्याम शुक्ला, डॉक्टर रजनी सरीन आदि, महामंत्री पंकज अग्रवाल, चमन टण्डन, विजय यादव, मुन्नालाल वष्र्णेय, रवीन्द्र वैश्य, निशीत सक्सेना ने व्यवस्था संभाली।
रावण का वध होते ही श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मिलेट्री ग्राउंड
