कमालगंज, समृद्धि न्यूज। विगत दिन पूर्व भाजपा नेता शोले ठाकुर की पत्नी के साथ हुई टप्पे बाजी की शिकायत शोले ठाकुर द्वारा थाना कमालगंज में दी गई थी। 24 घंटे बीतने के बाद भी थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न देखकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अपनी पत्नी के साथ इस मामले की शिकायत की थी। जिस पर आज 4 अप्रैल को थाना कमालगंज पुलिस ने मुकदमा लिख लिया।
लिखे गए मुकदमे में शोले ठाकुर पुत्र बलराम सिंह निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर ने बताया कि दिनांक 31.3.२०२४ को समय करीब 1.00 मेरी पत्नी शिवा सुबह कमालगंज टेंपो स्टैंड से टेंपो द्वारा फतेहगढ़ जा रही थी। इस टेंपो में दो महिलाएं एक छोटा बच्चा लेकर चढ़ी थी और दोनों महिलाएं मेरे अगल बगल बैठ गई थीं। उनके साथ एक छोटा बच्चा था जो रोने लगा। बच्चों के रोते ही दोनों महिलाएं एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करने लगी। जिससे मेरी पत्नी और असहज होने लगी। उनमें से एक महिला ने कहा कि चुनाव का समय है जेवर उतार कर रख लो। आगे पुलिस चल रही है। यह सुनकर मेरी पत्नी ने एक सोने की चेन, 4 अंगूठी, एक मंगलसूत्र आदि सारे जेवर उतारकर छोटे पर्स में रखकर बड़े पर्स में रख लिए। आगे चलकर दोनों महिलायें याकूतगंज स्टेशन पर उतर गई और टेंपो चल दिया। थोड़ी दूर जाकर देखा की बड़ी पर्स कि चेन खुली है और छोटा पर्स गायब है जिसमें जेवर थे। शक जताया कि उन्हीं औरतों ने उनके सारे जेवर चोरी किए हैं एवं सामने आने पर उन औरतों को पहचान सकता हूँ। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 379 आई.पी.सी. में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक की नजर टेढ़ी होते ही लिख गया टप्पेबाजी का मुकदमा
