वेतन संबंधित समस्याओं को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

वेतन संबंधित समस्याओं को लेकर २४ सितम्बर को जायेंगी लखनऊ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आशा कार्यकत्रियों की जिलाध्यक्ष मिथलेश सोलंकी ने वेतन संबंधित समस्याओं का नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र को ज्ञापन सौंपा। जिसमें दर्शाया कि हम लोग समस्त आशा बहुये वेतन संबंधित मांगो को लेकर 24 सितम्बर को ट्रेन के माध्यम लखनऊ जा रहे है। आशाओं का कहना है कि वह लोग पांच पांच सौ आयुष्मान कार्ड बना चुकी है। अब हम लोगों पर अनावश्यक अतिरिक्त कार्य का दबाव बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है कि वह आयुष्मान कार्ड बनाए, हम लोगों को मात्र दो हजार पारीश्रमिक पाने वाली आशाओं का ही स्वास्थ्य विभाग शोषण कर रहा है। बीते दिनों 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के दिन जनता को आयुष्मान भव: योजना बनाई गई थी। जिसमें एक पोर्टल बेव के माध्यम जिस व्यक्ति के राशन कार्ड में छ: लोगों के नाम है। वह लोग अपने घर से आयुष्मान कार्ड बना सकते है। आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकत्रियों को जिम्मेदारी दी गई। इसी का विरोध करते हुए गुरुवार को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन पर अनीता, विमला देवी, लक्ष्मी, मीना कटियार, सरिता सागर, पूनम, कुंती देवी, लता, रुचि शुक्ला, रुचि यादव आदि कार्यकत्री मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *