अश्नील दिवाकर ने भाजपा प्रत्याशी के लिए किया जन सम्पर्क

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर ने लोकसभा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के लिए कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में जन सम्पर्क कर वोट मांगे। कायमगंज के ग्राम कुइयां धीर में उन्होंने पार्टी का प्रचार-प्रसार करते हुए जन सम्पर्क किया और प्रत्याशी मुकेश राजपूत को जिताने की अपील की। ग्रामसभा में चौपाल लगायी। केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया है। उसे पूरा करने का दायित्व हम सब लोगों का है। मजबूत सरकार के साथ भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पार्टी के प्रत्याशी को जिताना है। जिसके लिए ४०० पार का नारा पूरा करने के लिए आज कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार कर रहा है। इस मौके पर मुकेश राजपूत ने भी विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *