अशोक विश्वकर्मा बने एनयूजे के जिलाध्यक्ष

चुनार। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स मीरजापुर की बैठक रविवार को उग्र पुस्तकालय में जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्री श्रीवास्तव ने विगत दिनों संपन्न हुई दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक की समीक्षा पर चर्चा के बाद स्वयं को संगठन में प्रदेश मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने के कारण जिलाध्यक्ष पद से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया। उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा को जिलाध्यक्ष चुना जो दो सप्ताह में जिला कार्यकारिणी गठित कर प्रस्तुत करेंगे। बैठक में राकेश श्रीवास्तव, अशोक विश्वकर्मा, विजय कुमार सिंह, कविंद्र साहू, जितेंद्र श्रीवास्तव, संत कुमार, संतोष कुमार, टी0एन0 सिंह, डा0 बी0नाथ आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शंकर शर्मा शिवा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *