फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराधा श्याम शक्ति मंदिर लोहई रोड में युगल जयंती महोत्सव के अंतर्गत अष्ट सखी पूजन विद्वान पंडितो के वेद मंत्र स्वास्तिक वचनों के साथ पूजन संपन्न किया गया। श्रीराधा रानी के दिव्य रूप में अनन्या मिश्रा, श्रीकृष्ण के रूप में आराध्या मिश्रा का दिव्य श्रृंगार के दर्शन भक्तों ने किया एवं अष्ट सखी के रूप में ललिता, विशाखा, चित्रा, इंदुलेखा, चंपकलता, सुदेवी, तुंगविद्या, रंगदेवी के रूप में हर्षिता चतुर्वेदी, आराध्या, आयुषी, शाम्भवी, आयुषी तिवारी, गौरी दुबे, अनन्या मिश्रा, आराधना, अश्वनी मिश्रा, सिदाधिक दुबे बालिकाओं ने अष्ट सखी के स्वरूप में मंदिर को वृंदावन बरसाना बना दिया। स्वरूपों का श्रृंगार शिशिर टंडन ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में शैली राय (एडीजे) प्रथम एवं अंजू कम्बोज (एडीजे), अंकित कुमार मित्तल (एडीजे), डॉ0 निशा द्विवेदी, डॉ0 केएम द्विवेदी, डॉ0 मनोज मेहरोत्रा, सुरेंद्र सफ्फड़, रेनू सिगतिया, अंजुम दुबे ने श्रीराधा कृष्ण का पूजन किया। डॉ0 मनोज मेहरोत्रा ने अष्ट सखियों के महत्व पर विचार व्यक्त किए। भागवत लीलाओं के महत्व पर विचार व्यक्त किया। भगवान लीलाओं के दर्शन चिंतन मनन करने से जन्म जन्म के पाप का नाश होता है और जीवन का कल्याण होता है। अंजुम दुबे ने अष्ट सखियों उनकी परकर मंजरियों का आध्यात्मिक इतिहास, नंद गांव बरसाना वृंदावन के रहस्य पुण्य भूमि का विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजेंद्र श्रीमाली, रामकृपाल मिश्रा, जितेंद्र अग्रवाल, हर्षित सिगतिया, संजीव सिगतिया, बीके सिंह, समाजसेवी संजय गर्ग, अश्वनी गुप्ता, रोहित अग्रवाल, कन्हैया लाल जैन, रविंद्र भदोरिया, रोहित सफ्फड़, अंजु अग्रवाल, रेनू सिगतिया, बीना जालन, वैशाली सफ्फड़, उपासना शर्मा, ज्योति गोयल ने पारिकर गोपी सखियों मंजरियों ने राधा-रानी, भगवान कृष्ण, अष्ट सखियों सहित पूजन किया और उपहार दिए। ठाकुर जी एवं राधा रानी जी की शयन आरती प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विराम हुआ। संचालन अंजुम दुबे ने किया।
युगल जयंती महोत्सव के अंतर्गत अष्ट सखी पूजन का हुआ आयोजन
