शाहजहांपुर की दो ग्राम सभाओं के आधा दर्जन गांव थाना शमशाबाद में शामिल
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। रामनगरिया मेले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद तथा अपर पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहांपुर ने बैठक कर मेले की तैयारियां पर चर्चा की।

जानकारी के अनुसार ढाईघाट शमशाबाद पर लगने वाले मेला रामनगरिया को लेकर शुक्रवार को फर्रुखाबाद तथा शाहजहांपुर जिला प्रशासन ने समीक्षा बैठक की। साथ ही अपूर्ण कार्य को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। अगहन पूर्णिमा को होने वाले स्नान को काफी भीड़ होती है। जिसके लिए बल्ली आदि लगाने के भी निर्देश दिये गये। सबसे बड़ी बात यह है शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद तथा शाहजहांपुर क्षेत्र के कुछ ऐसे भी गांव थे जिनका सोशल वर्क शमशाबाद फर्रुखाबाद तथा क्राइम क्षेत्र शाहजहॉपुर में आता है। अपर पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद ने बताया दो ग्राम सभाओं क्रमश: शरीफपुर छिछनी तथा गुटैटी दक्षिण के आधा दर्जन गांव कैलियाई, फुला की मड़ैया, मंझा तथा चौरा आदि शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद जनपद में शामिल किए गए। उन्होंने यह भी बताया यहां के सारे कार्य चाहे सामाजिक स्तर के जो या क्राइम से संबंधित हो फर्रुखाबाद में ही देखे जाएंगे। वार्ता के दौरान पूछा गया यहां के 10 ग्राम सभाओं को फर्रुखाबाद में शामिल किए जाने की मांग की गई थी। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद का कहना था फिलहाल 2 ग्राम सभाओं को शामिल किया गया है। शेष कार्य प्रगति पर है। आगामी गंगा स्नान तथा रामनगरिया मेले की तैयारियों के मद्देनजर समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद, सीओ कायमगंज के अलावा चौकी प्रभारी जेके पटेल एवं अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर तथा थाना अध्यक्ष मिर्जापुर मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स मौजूद रहा। समीक्षा बैठक में आगामी मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई। मालूम हो कि माघ मास में लगने वाले मेला रामनगरिया में दूरदराज से साधु संत व कल्पवासी आकर एक माह तक झोपड़ी आदि डालकर यहां रुककर भगवान का भजन पूजन करते हैं और पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।
