अभिलेखों का रखरखाव ठीक न मिलने पर एएसपी ने मुंशी को लगायी फटकार

शस्त्रों का किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर साफ-सफाई के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कादरीगेट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों का सही रखरखाव न मिलने पर मुंशी को जमकर फटकार लगायी। साथ ही मालखाने का भी निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह व सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने थाना कादरीगेट का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में हडक़ंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में मौजूद मुंशी माधुरी से कई जानकारियां कीं। इस दौरान सटीक उत्तर न दे पाने पर मुंशी को जमकर फटकार लगायी। साथ ही अभिलेखों का रखरखाव ठीक करने के निर्देश दिये। शिकायत रजिस्टर को भी देखा। जो ठीक नहीं मिला। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने मालखाने का निरीक्षण किया। मालखाने में शस्त्रों का निरीक्षण किया। कई शस्त्रों को खुलवाकर व बंद करवाकर देेेखा। मालखाने में गंदगी देखकर एएसपी ने नाराजगी जतायी। इसके बाद हवालात को भी देखा। हवालात में भी काफी गंदगी देखने को मिली। जिस पर उन्होंने साफ-सफाई करने के निर्देश दिये। वहीं सीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिली हैं। जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह, चंद्रिका प्रसाद क्राइम इंस्पेक्टर के अलावा सभी चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *