माफी मांगने पर मामला हुआ शांत
बुलंदशहर। बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने जिलाधिकारी श्रुति से संपर्क करने के लिए लगभग 20 से 25 बार कॉल किया, लेकिन डीएम ने कॉल नहीं उठाया। इससे नाराज होकर शिवपाल यादव ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिकायत की। विधानसभा अध्यक्ष ने तुरन्त डीएम श्रुति को नोटिस जारी किया। नोटिस मिलने के बाद डीएम ने शिवपाल यादव से फोन कर माफी मांग ली। जिसे शिवपाल यादव ने स्वीकार कर लिया और मामला वहीं शांत हो गया।
बुलंदशहर: शिवपाल सिंह यादव की कॉल न उठाने पर विधानसभा अध्यक्ष ने डीएम को जारी किया नोटिस
