विधानसभा वार 100 कमजोर बूथ पर प्रदेश कमेटी के पदाधिकारीयों को सौंपी गई जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा विधानसभा वार 100 कमजोर बूथ पर प्रदेश कमेटी के पदाधिकारीयों को अलग-अलग विधानसभा में जिम्मेदारी सौंप गई। इसी आदेश के क्रम में सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव द्वारा सदर विधानसभा में प्रदेश सचिव डॉ0 नवल किशोर शाक्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी विजय यादव को सदर के 100 कमजोर बूथों की जिम्मेदारी दी गई। भोजपुर विधानसभा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा0 अरविंद गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। कायमगंज विधानसभा में प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर को जिम्मेदारी दी गई एवं अमृतपुर विधानसभा के अंतर्गत प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव को जिम्मेदारी सौंप गई। सपा जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने बताया की सभी जिम्मेदार प्रदेश कार्यकारिणी के नेताओं को विधानसभावार अपनी अपनी बूथ कमेटियां सक्रिय करनी होंगी व पीडीए की जनपंचायत का आयोजन भी करना होगा। 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान दिवस के रूप में अपने क्षेत्र में किसानों से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन भी सभी नामित पदाधिकारी को करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *