नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर जल बचाओ अभियान के तहत संगोष्ठी कर विकास खंड के समस्त कर्मचारियों को एडियो आईएसबी ने शपथ दिलायी।
कस्बा नवाबगंज स्थित विकास खंड कार्यालय पर सहायक विकास खंड अधिकारी सुखदेश सिंह ने समस्त कर्मचारियों को जल बचाओ अभियान के तहत जागरूक किया तथा सभी कर्मचारियों को जल बचाओ अभियान की प्रेरणा देते हुए बताया कि जल ही जीवन है। जल बचाना हर मनुष्य का कर्तव्य है। जल से ही जीवन है और जल ही आने वाले भविष्य का कल, इसलिए हर व्यक्ति को जल बचाना बहुत ही जरूरी है। जिसके लिए समस्त कर्मचारियों को प्रेरणा देते हुए विकास खंड कार्यालय पर शपथ ग्रहण कराया गया। इस मौके पर प्रभारी सहायक विकास खंड अधिकारी सुखदेव सिंह, अकाउंटेंट वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, कनिष्ठ सहायक राज भारती, मनरेगा एपीओ गौरव दिवाकर, मनरेगा सहायक आलोक पाठक, मनोज कुमार, एडियो समाज कल्याण प्रवीण कुमार, बोरिंग टेक्निकल रविंद्र कुमार, वृंदा प्रसाद, लवलेश कुमार, सुनील प्रजापति, दिनेश कुमार तथा समस्त विकास खंड के कर्मचारी मौजूद रहे।
जल बचाने की सहायक विकास खंड अधिकारी ने दिलायी शपथ
