समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों को वितरित किये गये सहायक उपकरण

 जिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गाँव घसिया चिलौली स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में समग्र शिक्षा अभियान के तहत एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्याग बच्चों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ0 सुरभि  की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन से हुआ। जिलाधिकारी व विधायक ने कायमगंज शमशाबाद और नवाबगंज ब्लॉक से चयनित 129 दिव्यांग बच्चों को कुल 138 उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अपने संबोधन में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि दिव्यांग गरीब बच्चों की सहायता करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। जिसे एलिम्को कानपुर द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ट रूप से किया जा रहा है। उन्होंने एसआईआर व बीएलओ के योगदान की सराहना करते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सहयोग का अनुरोध भी किया। क्षेत्रीय विधायक डॉ0 सुरभि  ने अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग से कंम्पिल क्षेत्र के गांव सिवारा खास में 26 करोड़ की लागत से कंपोजिट विद्यालय निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जिससे क्षेत्र के शैक्षिक विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल, एआरपी सुबोध अग्निहोत्री, अनुराग पाठक, सहायक अध्यापक योगेंद्र कुमार, अश्विनी चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, राजन सहित प्रधान प्रतिनिधि शिवम यादव, सचिव हृदेश पाण्डेय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *