जिला जेल अधीक्षक ने पत्नी के साथ गौशाला पहुंचकर कैदियों द्वारा बनाये गये 100 नग काऊ कोट गायों को पहनाकर गुड चना खिलाकर की गौसेवा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और उत्साहवर्धन से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस पर जेल में कटे फटे पुराने कंबलों से कैदियों द्वारा बनाए जा रहे काऊ कोट बसेली गांव स्थित गौशाला में रह रहे गौवंश को सर्दी से बचाने के लिए 100 नग काऊ कोट गायों को पहनाकर गुड चना खिलाकर जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने पत्नी कल्पना मुकुंद के साथ मिलकर गौसेवा की गई।

जेल अधीक्षक ने बताया कि आज सुशासन दिवस पर नि:स्वार्थ सामाजिक कार्यों के अंतर्गत सपत्नीक गौसेवा की गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि गौसेवा करके उन्हे खुशी और आत्मीय संतोष मिलता है, साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जब से उनके गौ-सेवा कार्य का उल्लेख अपने मन की बात कार्यक्रम में नि:स्वार्थ सेवा भाव से गौसेवा किए जाने के निमित किया गया है, तब से निरंतर वह इसी प्रकार गौसेवा कर रहे है।
