अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ब्लाक कायमगंज की कार्यकारिणी घोषित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक बीआरसी कायमगंज में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों में ०१ से ३० अगस्त तक सांसद के आवास पर घंटी बजाओ व ०१ अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी गयी। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जाटव ने साथ ही सदस्यता अभियान की समीक्षा की। ब्लाक कमालगंज के शिक्षक व कर्मचारियों को अटेवा का संयोजक व सह संयोजक मनोनीत किया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठन संघर्षरत है। सभी लोग एक जुट होकर आंदोलन को सफल बनायें। इस बार संगठन आरपार की लड़ाई लड़ेगा। जिसका सीधा असर लोकसभा चुनाव में दिखायी देगा। संगठन सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। ब्लाक कायमगंज का संरक्षक ओमदत्त शर्मा को बनाया गया। ब्लाक संयोजक की जिम्मेदारी कुलदीप सिंह को मिली। सह संयोजक पंकज शाक्य व प्रवीन कुमार गंगवार बनें। ब्लाक महामंत्री जगविंदर गंगवार, संगठन मंत्री अभिषेक कौशल, ब्लाक कोषाध्यक्ष नीरज कुमार पाल, ब्लाक संयुक्त मंत्री संदीप कुमार, ब्लाक सोशल मीडिया प्रभारी प्रीतम सिंह को मनोनीत किया गया है। इस मौके पर मुकेश कुमार, विमलेश शाक्य, फूल सिंह, मुनेंद्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *