फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पेंशन के महानायक विजय कुमार बन्धु के आवाह्न पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा आगामी 6 महीनों में पेंशन आंदोलन को मजबूत करने की कार्य योजना बनायी गई है। जानकारी देते हुए अटेवा के प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 15 जुलाई से 15 सितम्बर तक पेंशन आंदोलन को मजबूत बनाने एवं शिक्षकों, कर्मचारियों की ताकत को एकजुट करने के लिए ब्रह्द स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। जुलाई के पहले सप्ताह में एनएमओपीएस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भोकस करने के लिए आंदोलन की रणनीति बनेगी। अगस्त के पहले सप्ताह में लोकसभा का सत्र चलेगा। दिल्ली में पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। 1 अगस्त से 9 अगस्त तक सभी ब्लाकों में एनपीएस निजी करण देश के लिए घातक नाम से गोष्ठी का आयोजन होगा। सितम्बर या अक्टूबर के पहले सप्ताह में देश के सभी जिला मुख्यालय पर पेंशन मार्च किया जायेगा। नवम्बर व दिसम्बर में राजधानी लखनऊ में ऐतिहासिक पेंशन हुंकार कार्यक्रम होगा। जिसमें देश के सभी सांसद समर्थन पत्र जारी करने हेतु घेराव करेंगे। अटेवा की अपील है कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। एकजुटता के साथ ताकत का एहसास कराने के लिए अटेवा पेंशन बहाली मंच विभिन्न कार्यक्रम चलाकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगा।
अटेवा द्वारा छह महीनोंं में पेंशन आंदोलन को किया जायेगा मजबूत: ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी
