अटेवा के ब्लाक संयोजक व सह संयोजक घोषित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की राजेपुर ब्लाक की बैठक नेकपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने की। आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि 1 अगस्त से ९ अगस्त तक सांसद के आवास पर घंटी बजाओ कार्यक्रम होगा। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जायेगी.। ३० जुलाई को महिला सम्मेलन लखनऊ में होगा। ०१ अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन होगा। कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा की गयी। साथ ही सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की गयी। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जाटव ने ब्लाक राजेपुर के शिक्षक व कर्मचारियों को जोड़ते हुए संयोजक, सह संयोजक मनोनीत किया है। राजेपुर ब्लाक संयोजक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित गौरव शाक्य को बनाया गया है। ब्लाक सह संयोजक अंजुल यादव , सपन कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, विनोद कुमार, नितिन दुबे, सौरभ सिंह व अमित यादव को पदाधिकारी नियुक्त कर मनोनयन पत्र सौंपा गया है। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के अंदर कार्यकारिणी का गठन करें और पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को गति देने के लिए सब एक जुट होकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता निभाये। इस मौके पर सुधीर कुमार पाल, विमलेश शाक्य, विश्व प्रकाश दीक्षित, फूल सिंह शाक्य, सपन कुमार सिंह, मारुत सिंह, सुधीर शाक्य, मुकेश कुमार, सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने ज्ञापित किया। संचालन नरेंद्र जाटव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *