खामिया दूर करने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डा0 एसके यादव, चेयरमैन कम्पटीशन कमेटी अरविन्द डोन्डडियाल, चेयरमैन टेक्नीकल कमेटी किशोर कुमार, सीनियर टेक्नीकल आफीसर शुभम बाजपेयी, मानू कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि लोगों ने स्पोट्र्स स्टेडियम के टै्रक एवं ग्राउंड का निरीक्षण किया, तथा बहुत सारी कमियां गिनाकर उन्हे दूर करने की बात कही। साथ में क्रीड़ाधिकारी से बात करने को कहा गया। पत्रकार वार्ता के दौरान सचिव डा0 देवेश दुबे ने बताया कि स्टेडियम में चल रही डोपिंग पर विचार रखे। साथ ही इसे दूर करने की बात कही। जनपद में स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन किया जायेगा। जिससे फर्रुखाबाद के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही जयप्रकाश सिंह ने सचिव को ज्ञापन दिया और कहा कि प्रशिक्षक की तैनाती की जाये। क्रीड़ाधिकारी एथलेटिक्स प्रशिक्षक होने के बावजूद मैदान पर कभी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण नहीं देते है। इस मौके पर योगेश शुक्ला, अजय प्रताप सिंह, शैलेश मिश्रा, निशित सक्सेना, अरुण सिंह, शिवा गहरवार, आर्यन सिंह, अहमद मिया, जयप्रकाश सिंह मौजूद रहे। सभी ने स्मृति चिन्ह देकर सचिव डा0 देवेश दुबे को सम्मानित किया।
एथलेटिक्स सचिव ने स्टेडियम का किया निरीक्षण
