समृद्धि न्यूज। गुजरात एटीएम के हत्थे चढ़ी अलकायदा की लेडी मास्टरमाइंड शमा परवीन के खतरनाक मंसूबों की एक और नई फेहरिस्त सामने आई है। गुजरात एटीएस ने बुधवार को बताया कि शमा ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर से गजवा-ए-हिंद शुरू करने की अपील की थी। उसने कहा था कि अब समय आ गया है, जब पाकिस्तान को भारत में खिलाफ प्रोजेक्ट को लागू करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।
गजुरात एटीएम ने जांच और पूछताछ के बाद बताया कि शमा परवीन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ऐक्टिव थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शमा परवीन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो पोस्ट शेयर किए, वो एटीएम के हाथ लगे। पाकिस्तान के पक्ष में शमा परवीन ने ये सभी पोस्ट 7 मई से लेकर 10 मई के बीच किए थे। अपनी पोस्ट में शमा परवीन ने पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर से अपील की कि वो गज़वा-ए-हिंद के तहत भारत में खिलाफ प्रोजेक्ट की शुरुआत करें। जिनमें पाकिस्तान का खुला समर्थन और भारत के खिलाफ नफरत भरे संदेश शामिल हैं।
शमा परवीन ने सीधे तौर पर लिखा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान सेना इस्लामी शासन को भारत में लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए। शमा परवीन ने इमाम अब्दुल अज़ीज़, लाल मस्जिद, लाहौर के बयान को भी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया जिसने लिखा था। यह बयान भारत की संप्रभुता और लोकतांत्रिक ढांचे पर सीधा हमला था। इसके अलावा एटीएस की जांच में पता चला है कि शमा ने आसिम मुनीर के हिंसक भाषण भी शेयर किए थे। गौरतलब हो कि मुनीर ने गजवा-ए-हिंद के तहत भारत में हिंदू समुदाय और जनहित संस्थानों को निशाना बनाने का ऐलान किया था।
गुजरात एटीएस ने बताया कि शमा परवीन सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को कट्टरपंथी बना रही थी। 30 वर्षीय शमा परवीन मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और बंगलूरू के हेब्बल इलाके में अपने भाई के साथ रहती थी, जो एक निजी कंपनी में काम करता है। फिलहाल आरोपी शमा को पूछताछ के लिए एटीएस की हिरासत में रखा गया है।
अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट के प्रमुख असीम मुनीर ने गज़वा-ए-हिंद को लेकर कई बयान दिए। उन्होंने भारत के खिलाफ हिंसक जिहाद की अपील की और खास तौर पर हिंदू समुदाय और भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों को निशाना बनाने की बात कही। शमा परवीन की इन पोस्ट्स और बयानों में खुलकर भारत विरोधी भावनाएं, उकसावे वाले शब्द और सांप्रदायिक नफरत सामने आई जो देश की एकता और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं।
एटीएम का खुलासा: शमा परवीन ने पाक आर्मी चीफ से की थी भारत पर हमले की अपील, था गजवा-ए-हिंद का प्लान
