नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी राजेश को दिल्ली पुलिस कल कोर्ट में पेश करेगी। आज जनसुनवाई के दौरान राजेश ने सीएम पर हमला किया था। जिसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ था। हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे हमले मेरे हौसले और जनता की सेवा के संकल्प को कभी तोड़ नहीं सकते। अब मैं पहले से कहीं अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ आपके बीच रहूंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है।

