मीडिया पर हमला सपा की मानसिकता को दर्शाता है: सांसद मुकेश राजपूत

लोकसभा चुनाव में सपा होगी बाहर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एक कार्यक्रम के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि पार्टी ४०० के पार जाये, इसलिए सबका वोट, सबका सपोर्ट चाहिए है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में कोई सुरक्षित नहीं है, अधिकारियों पर भी हमला कर देते है। मीडिया के लोगों के साथ बीते दिनों जो अभद्रता की गई वह निदंनीय है। मीडिया चौथा स्तम्भ है। उनके साथ समाजवादी पार्टी के लोग ऐसा करते है तो आने वाले चुनाव में जनता उन्हें मौका नहीं देगी। उनकी मन व मस्तिक में पूरी एक ही भावना रहती है कि लोगों को दबाना। राजनीति में रिपोर्ट सवाल करते रहते है अगर उनके साथ अभद्रता होती है, गाली-गलौज की जाती है तो वह निदंनीय है। मीडिया का काम है कि वह विकास से संबंधित किसी से भी बात कर सकता है। ऐसी घटनाओं से लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बाहर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *