पीडि़त परिजनों का आरोप है पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। छत पर सो रही बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर युवक भाग गया। पीडि़ता के परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी।
थाना कमालगंज के क्षेत्र में एक दलित १४ वर्षीय बालिका अपनी छत पर सो रही थी, तभी एक युवक छत पर चढ़ आया और बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर युवक भाग गया। बालिका ने घटना के संबंध में परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध थाने में शिकायत की। पीडि़त परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने में लगी है और वह लगातार थाने के चक्कर काट रहा है।
बालिका से दुष्कर्म का प्रयास
