अतुल शंकर दुबे बने सभासद एसो0 के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पालिका परिषद सुदामा नगर वार्ड के सभासद अतुल शंकर दुबे को सभासद एसोसिएशन का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज इन्सान ने अतुल शंकर दुबे को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रतापगढ़ के रहने वाले सभासद राकेश पटेल को प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है। अतुल शंकर दुबे दूसरी बार सभासद बने है। उन्होंने बताया कि सभासदों के हित में कार्य किये जायेगें और मजबूती से आवाज उठायी जायेगी। संरक्षक की अनुमति लेकर संगठन को मजबूत किया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज इन्सान ने मनोनयन पत्र भेजकर कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया है। सभासद एसोसिएशन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सभासदों ने उनके निवास पर पहुंचकर फूल मालाओं से स्वागत किया और बधाई दी। शहर की समस्याओं को दुरुस्त कराने के लिए सभासदों की हित की लड़ाई लड़ेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *