फूलों की होली के साथ भक्तों ने किया नृत्य
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री राधा रमण मकरंद होलिकोत्सव डॉ0 मनोज महरोत्रा, सुरेंद्र सफ्फड़, विनोद अग्निहोत्री एवं शिशिर टंडन द्वारा मोहन पैलेस रेलवे रोड में आयोजित हुआ। होलिका उत्सव में कृष्ण भक्त गोलोकवासी विनोद अग्रवाल की वैष्णव शिष्या कृष्ण भक्ति की परंपरा में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायिका निकुंज कामरा एवं अरुचि गंभीर ने अपने मधुर कांठ के द्वारा ठाकुर एवं श्री राधा रानी एवं प्रभु महाप्रभु चेतन देव की परंपरा में संकीर्तन एवं होलिका उत्सव में गीतों के माध्यम से भक्तिरस का संगीत घोला। देर रात्रि संगीत के माध्यम से आध्यात्मिकता व भक्तिरस की गंगा में लोग सरावोर हुए।
सकीर्तन का प्रारंभ श्री राधा की भव्य एवं दिव्या फूलों का बंगला जिसमें बाल कृष्णा, लड्डू गोपाल एवं श्री राधा कृष्ण बसंती रंग में दर्शन दे रहे थे। गायकाओं ने अपने ठाकुर जी राधा रानी की स्वर संगीत के साथ स्तुति दी। डॉ0 मनोज मल्होत्रा, विनोद अग्निहोत्री, सुरेंद्र सफ्फड़ ने सभी आगंतुको एवं संगीत मंडली का स्वागत किया। डॉ0 महरोत्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कलयुग में हरिनाम, राधा कीर्तन ही मनुष्य का सहारा है। सभी प्रकार के दुखों में भगवान सभी का दुख दूर करते हैं। राष्ट्रीय गायिका निकुंज कामरा ने महाप्रभु चैतन देव का मूल मंत्र हरि बोल हरि बोल, श्री राधा रानी की जय महारानी की जय, राधे-राधे श्याम मिला दे, श्री राधा रमण की जय, लड्डू गोपाल गीत पर झूमने पर मजबूर कर दिया।
संगीतकार पंडित रोहित पांडे ढोलक की थाप पर, जयप्रकाश तबला, दीपक गोयल हारमोनियम एवं कोर्स में सूरज मेहरा, विवेक अग्रवाल, शिशिर टंडन, शिव शर्मा, अंकुर अग्रवाल, रोहित शर्मा ने निकुंज कामरा के गीतों पर भाव रस घोला।
महिलाओं में ज्योति अग्निहोत्री, रुचि दीक्षित, गुडिय़ा, संगीता पांडे, उषा दीक्षित, पलक, प्रीति टंडन, नेहा, पूजा, सुगंधा शीलू, अर्चना, दीपा आदि महिलाओं ने भाव नृत्य किया। फागुन का महीना बसंत ऋतु का आगमन अपना सौंदर्य बिखेरती है तो सभी कृष्ण भक्त अपने ठाकुर जी और श्रीराधा रानी के साथ होली के राग रागिनी रंग रसिया और लोकगीत में फूलों की होली में आध्यात्मिकता में भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ हुआ। संचालन अंजुम दुबे ने किया। इस मौके पर संजय गर्ग, डॉ0 प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ0 राहुल राजपूत, डॉ0 कैसर खान, डॉ0 संजय पुरवार, महेश वर्मा, सरल दुबे, रोहित गोयल, शिवांग रस्तोगी, आदेश दीक्षित, अमित अग्निहोत्री, लखन दीक्षित, श्याम अग्निहोत्री, अनुराग पांडेय, सुरेंद्र पाण्डेय, ब्रजकिशोर सिंह आदि उपस्थित रहे।
