एसपी ने ताश के पत्तों की तरह फेंट दिये 25 सिपाही व दीवान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने 25 सिपाही व दीवानों की तैनाती में फेरबदल किया है। पुलिस लाइन से दीवान मनोज कुमार को जनपदीय सम्मन सेल, दीवान आदित्य नारायन की न्यायालय सुरक्षा, दीवान सुमेद्र सिंह की क्षेत्राधिकार नगर कार्यालय, दीवान उदय नारायन की हेड मोहर्रिर क्राइम थाना मऊदरवाजा में तैनाती की गई है।…
