डीएम ने महाराणा प्रताप की मूर्ति के लिए स्थान का किया चयन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। देर रात जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने लाल दरवाजे पर पहुंचकर महाराणा प्रताप की मूर्ति के लिए स्थान का चयन किया। साथ ही चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह राठौर सहित कई लोग मौजूद रहे।
संदिग्ध परिस्थितियों में तम्बाकू की गोदाम में लगी आग, हजारों का नुकसान
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में तम्बाकू गोदाम में आग लग गयी। जिससे हजारों रुपये की तम्बाकू जल गयी। फायर ब्रिगेड और आसपास के लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला लोहाई निवासी व्यापारी नेता अमित सेठ के पुत्र ऋषभ सेठ की…
विद्युत विभाग के जेई की उपचार के दौरान मौत
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। विद्युत उपखण्ड रिटौल के जेई अमित यादव जो कि कानपुर देहात के निवासी थे। उसका ट्रान्सफर 6 मार्च को चीफ ऑफिस कानपुर से कायमगंज विद्युत उपखण्ड रिटौल के लिए हुआ था। जहाँ उन्होंने डेली ड्यूटी की, लेकिन एसडीओ विनोद कुमार कनौजिया ने उसकी अपसेन्ट लगाई और उन्हें कायमगंज में नगर के जेई…
घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत
बाग से आम उठाने पर दबंग ने पीटा था फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाग से आम उठाने पर दबंग ने युवक को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद १० मई को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के…
प्रभारी निरीक्षक सहित दो दरोगा, एक आरक्षी व रिटायर्ड दरोगा के खिलाफ याचिका दायर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विनय कुमार पुत्र बांकेलाल शुक्ला निवासी मोहल्ला न्यू नवदिया नारायणपुर नियर आर0आर0पी0 स्कूल कानपुर रोड फतेहगढ़ ने प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज रक्षा सिंह, अखिलेश कुमार यादव, सेवानिवृत्त उप निरीक्षक राममोहन यादव व आरक्षी सत्येंद्र कुमार के खिलाफ मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी के यहां याचिका दायर की है। बताते चलें…
सीबीएसई कक्षा 10 के छात्र विराज ने हासिल किये 96.4 प्रतिशत अंक
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के कस्बा अमृतपुर निवासी विराज सक्सेना ने 96.4 प्रतिशत अंक लाकर गंगा पार क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विराज के पिता विजय सक्सेना तथा माता दिव्या सक्सेना ने विराज को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं एवं पुत्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। बाबा रविंद्र प्रकाश सक्सेना के भी चेहरे…
गंगा स्नान करने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन की रोडवेज की टक्कर लगने से मौत
बहन की शादी के बाद परिजन ट्रैक्टर से व स्वयं बहन के साथ बाइक से जा रहा था मृतक अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। रोडवेज बस की टक्कर से हाईवे पर भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के…
अमृत सरोवर योजना में गवन को लेकर हिन्दू महासभा ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बिजली, सफाई व्यवस्था व पेयजल आदि की समस्यायें भी हैं शामिल कायमगंज, समृद्धि न्यूज। जनहित में अखिल भारत हिंदू महासभा ने चार सूत्रीय मांग पत्र उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को संबोधित उपजिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि तहसील कायमगंज में रोस्टर के आधार पर विद्युत आपूर्ति नहीं की जाती है, जबकि 20 घंटे…
घर पर आराम फरमाता रहा रिजवान, पुलिस तालाब में करती रही तलाश
बीती रात्रि घर से किया गिरफ्तार, पुलिस युवक से कर रही पूछताछ कायमगंज, समृद्धि न्यूज। रात्रि में खाकी को चकमा देकर भागने वाला युवक आराम से घर में सोता रहा और खाकी उसकी तलाश तालाब में करती रही। हालांकि पुलिस उसको अलीगंज-कायमगंज मार्ग से गिरफ्तार करना बता रही है, जबकि हकीकत इससे उलट है। पुलिस…
