फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में समीक्षा हेतु आए एमएलसी लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अवनीश कुमार सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। वहीं लोगों ने क्षेत्रीय विधायक पर ठीकरा फोड़ा। कहा कि सपा के लोगों की भर्ती क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने की। जिस कारण चुनाव में वोट कम निकला। उन्होंने कहा कि वोट कम निकलने को लेकर मंथन होगा और संगठन में बदलाव किया जायेगा। साथ ही युवा मोर्चा में भी बदलाव के संकेत दिये। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटने और पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। युवा मोर्चा के क्षेत्रमंत्री शशांक शेखर मिश्रा ने कहा कि जनपद में संगठन परिवर्तन जल्द होगा। इस मौके पर वेदांत कटियार, अजीत महाजन, मीडिया प्रभारी राहुल राठौर, गौरव कटियार, अमन गुप्ता, शुभम मिश्रा, अखिल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
संगठन में परिवर्तन जल्द होने की संभावना: अवनीश कुमार
