फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कानोडिया बालिका इण्टर कालेज में भारतीय संरकृति ज्ञान परीक्षा-2024 का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।
शांतिकुन्ज हरिद्वार के तत्वाधान में वर्ष 2024 में सम्पन्न हो चुकी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के कक्षा-05 से 12 तक तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर जनपद एवं तहसीलवार प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले समस्त छात्र एवं छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ0 मिथलेश अग्रवाल,व विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र गुप्ता, महेशचन्द्र वर्मा ने पुरस्कार वितरण किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि एवं अतिथियों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के आयोजक डा0 मुकेश सिंह राठौर एवं सचिव शिवकुमार कटियार एवं बच्चों ने तिलक एवं माल्यार्पण किया। जनपद एवं तहसील स्तर पर 30 से अधिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्राचार्यगण एवं उनके प्रतिनिधियों की पहचान पर विजयी पुरस्कृत छात्रों को मदन मोहन कानोडिया बालिका इण्टर कालेज के प्रागंण में प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी की देखरेख एवं अतिथियों द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कार वितरण किया गया। शुभारम्भ मदन मोहन कानोडिया स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। प्रदेश स्तर पर गंगापार स्थित महात्मा गांधी इ0का0राजेपुर की कक्षा-09 की छात्रा कु0 मनाली का विशेष सम्मान किया गया। कक्षा-05 से 08 तक छात्रों में ऑल सेन्टस पब्लिक स्कूल के अनुराग यादव तथा बाल विहार यूनिवर्सल जू0हा के सैजल बाबा, हर्ष कुमार, कु0 अदिति पाल प्रथम रहें। आर्मी पब्लिक स्कूल के पारस शर्मा, सार्थक दीक्षित, आल सेन्टस के युवराज शुक्ला एवं भारत भारती शिशु विद्या मन्दिर के शिवानी प्रजापति द्वितीय रही। अभय सिंह, अंकुर यादव व उन्नति यादव, तनवी शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तहसील स्तर पर सीपी इण्टर नेशनल स्कूल के संकल्प गंगवार, आलिया खान व खुशी भारत भारती विद्या मन्दिर डाली शाक्य, रोजी पब्लिक स्कूल के मेधा प्रथम तथा कुशाग्र यादव, नन्दिनी मिश्र, भारत भारती विद्या मन्दिर के नैतिक गुप्ता, मदन मोहन कानोडिया बालिका इण्टर कालेज दरक्शा तथा पायल, एन0ए0के0पी0 की नैन्शी कश्यप, दिव्यांशी राजपूत द्वितीय रही। आमोद कुमार, शौर्य प्रताप सिंह, हिमान्शु यादव, संगम, आर्यन राठौर व शिवमोहन तृतीय स्थान पर रहे। कायमगंज तहसील के कक्षा-07 से 12 तक नबावगंज के शालिनी यादव, वंशिका दुबे, अंजली एवं रजलामई की देवांशु प्रथम तथा शुकरूल्लापुर की वैष्णवी, नीतू तथा नवाबगंज के त्रिलोचन वैभव कुमार, आदित्य कुमार,विवेक कुमार द्वितीय तथा नैन्शी देवी, आकर्ष, सोनम, अरहान, आकांक्षा, दीक्षा तृतीय रहे। डा0 मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि आने वाली पीढी को संस्कारित किये जाने की आवश्यकता है, जिससे सनातन संस्कृति को बचाया जा सके। डा0 मुकेश सिंह राठौर एवं शिवकुमार कटियार आदि मौजूद रहे।
भारतीय संरकृति ज्ञान परीक्षा-2024 का पुरस्कार वितरण का हुआ आयोजन
