मेडिकल कालेज की ओर से आयुर्वेदिक दिवस पर चलाया गया जागरुकता अभियान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा कृष्णा देवी बालिका डिग्री महाविद्यालय आवास विकास में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को लोगों एवं ग्रह के लिए आयुर्वेद विषय पर जागरुक किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थवृत विभाग के रीडर डॉ0 दवे जोन नें ब्रह्ममुहूर्त में जगने के फायदे बताए। डॉ0 अरीब हुसैन, डा0 रेशमा एवं डॉ0 कविता शर्मा ने बदलते परिवेश स्वास्थ्य संरक्षण के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ0 अरुण कुमार पांडेय ने देर से उठने के नुकसान पर अपना वक्तव्य दिया एवं छोटे-छोटे प्रयासों से अपनी जीवन शैली में सुधार लाने पर जोर दिया। डॉ0 कविता नेगी ने योग के माध्यम से स्वयं की दिनचर्या में बदलाव लाने पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *