बाल भिक्षावृति को रोकने हेतु चलाया जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र के नेतृत्व में शहर के रेलवे स्टेशन, गुडग़ांव देवी मन्दिर एवं बस स्टेशन एवं आसपास क्षेत्रों में सड़क पर जीवन यापन करने वाले बच्चों व बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान में बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के चिन्हीकरण एवं पुनर्वास हेतु यात्रियों, दुकानदारों, कुली व वेंडर्स एवं आमजन को जागरूक किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र ने कहा कि बच्चे इस देश की धरोहर है और देश के भविष्य हैं। इसलिए बच्चों की पढ़ाई, खेल, खानपान के प्रति संबंधित वयस्क को विशेष ध्यान देना चाहिए। भिक्षावृत्ति में लिप्त नहीं करना चाहिए क्योंकि भिक्षावृत्ति किसी भी समाज के लिए व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिशाप है।
बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह व पूरी टीम ने सभी यात्रियों, दुकानदारों एवं व्यवसायियों से अपील कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों वा किशोरों को भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए या भीख मांगते हुए देखे तो तुरंत चाइल्डलाइन टोल फ्री नम्बर 1098 पर सूचित करे।
अभियान में निदेशक चाइल्डलाइन डॉ0 जितेन्द्र चतुर्वेदी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट इन्स्पेक्टर एच0एन0 ओझा, उप निरीक्षक, ट्रैफिक पुलिस इन्स्पेक्टर, कादरी गेट थाना से उप निरीक्षक, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ, महिला आरक्षी, केन्द्र प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर पूजा पाल, रूबी सिंह, रागिनी, अल्ताफ आदि मौजूद रहे। इस दौरान कई लोगों ने अपने बच्चों से भिक्षावृत्ति न कराने का संकल्प भी लिया। जिस पर टीम ने प्रसन्नता जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *