डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। साइकलोथॉन (मेगा इवेन्ट) मिशन शक्ति की थीम, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्रि के पर्व से 90 दिवसीय मिशन शक्ति के विशेष अभियान के पांचवे चरण शुरू किये जाने के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित तिथियों पर सुव्यवस्थित/सुचारू रूप से कार्यक्रम सम्पादित करने के निर्देश दिये गये हैं।
महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद स्तर पर मिशन शक्ति के दूसरे दिवस पर साइकलोथॉन (मेगा इवेन्ट) के अंतर्गत ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ से बालक एवं बालिकाओं द्वारा निकाली गई साइकिलिंग रैली को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद स्तर पर संचालित हब फॉर इम्पॉवरमेन्ट ऑफ़ वूमेन की टीम, चाइल्ड लाइन आदि के कार्मिकों द्वारा साइकलोथॉन (मेगा इवेन्ट), बाइक/साइकिल रैली में प्रतिभाग कर विभाग की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं समस्त कल्याणकारी योजनाएं आदि की जानकारी देते हुए बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के साथ हो रहे भेदभाव को खत्म करना तथा सरकार द्वारा चलाए गए समस्त टोल फ्री नंबर, विभागीय पंपलेट वितरण कर जनमानस को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों सम्बन्धी राज्य/जनपद स्तरीय संकेतकों तथा जनसंख्या अनुपात, जन्मध्मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, बच्चों के प्रति हिंसा आदि विषयों को साथ ही साक्षरता दर तथा विभागीय योजनाओं को समाज के सामने रखते हुए उनके सुधार हेतु जागरूक करना है। इस अवसर पर सीओ सिटी ऐश्वर्या, जिला क्रीडा अधिकारी कर्मवीर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्रा, जीजीआईसी प्रधानाध्यापिका एवं हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन की टीम/समस्त स्टाफ जिला प्रोबेशन कार्यालय व विद्यालय से छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
मिशन शक्ति के तहत बाइक/साइकिल रैली निकालकर किया गया जागरुक
