सडक़ सुरक्षा माह के अन्तर्गत जागरुक कर दिलायी गई शपथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सडक़ सुरक्षा माह के अंतर्गत संविलयन कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पजाबा याकूतगंज में सडक़ सुरक्षा शपथ का आयोजन किया गया। एसआरजी यदुराज सिंह पाल द्वारा सडक़ सुरक्षा शपथ दिलाई गई। जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा, स्काउट मास्टर वैभव सोमवंशी, जितेंद्र सिंह, साधना सिंह, रागनी भारद्वाज, वंदना, मीनू यादव आदि ने यातायात नियमों की जानकारी दी। जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा ने विद्यार्थियों को अपने-अपने घरों में बाइक चलाने वालों को बाइक समय हेलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कहा। १ जनवरी से 31 जनवरी के मध्य सडक़ सुरक्षा माह चल रहा है। जिसमें पूरे महीने जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा के उपरांत अध्यापकों को सडक़ सुरक्षा शपथ कराए जाने की निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए हैं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया जाएगा। जिसमें निबंध प्रतियोगिता, प्रश्न मंच प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता आदि का आयोजन विद्यार्थियों के मध्य कराया जाएगा। कितने जनसाधारण के मध्य सामाजिक उत्पन्न की जा सके तथा लोगों को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *