तम्बाकू से होने वाली हानियों के प्रति किया गया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में एन0एस0एस0 के तत्वाधान में जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राफेसर डा0 वी0के0 तिवारी ने की। मुख्य वक्ता तम्बाकू नियंत्रण जिला सलाहकार सूरज दुबे ने तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों व सावधानियों पर प्रकाश डाला। अमित सिसोदिया ने तम्बाकू से होने वाली हानियों की जानकारी देते हुए तम्बाकू सेवन न करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन व शपथ डा0 हरि शिवनाथ गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा0 वी0के0 तिवारी ने तम्बाकू मुक्ति के उपाय पर प्रकाश डाला। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को तम्बाकू सेवन से होने वाली समस्याओं एंव सावधानियों वाला पम्पलेट, नोटबुक वितरित किये गये। इस अवसर पर डा0 सत्येन्द्र मिश्रा, डा0 अजहर जुनैद आलम, डा0 रामनरेश सिंह, डा0 मो0 आमीन, अनामिका मिश्रा, शिवेन्द्र एव शिक्षणेत्तर कर्मचारी रामभान सिंह सेंगर, ओमप्रकाश सिंह, प्रशान्त कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम एन0एस0एस0 प्रभारी डा0 मो0 आमीन की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *