ग्राहक जागरुकता बैठक में ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए किया गया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में बैंक संबंधित वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत ग्राहक जागरूकता बैठक का आयोजन ए0एम0 पैलेस एंड रिजॉर्ट बीबीपुर में किया गया। जिसमें ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक किया गया तथा भारत सरकार तथा बैंकों द्वारा संचालित सेवाओं तथा योजनाओं से संबंधित महत्तवपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। इस दौरान रिजर्व बैंक के सम्मानित अधिकारीगण एवं पंजाब नेशनल बैंक कमालगंज के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दीपक मिश्रा, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक बैंक आफ इंडिया, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक सहित कई बैंकों के अधिकारी तथा जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह रिंकू कटियार, ग्राम प्रधान मंजेश कटियार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *