फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वाधान में सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत गोष्ठी का आयोजन प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अनुशासक एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा0 विनोद कुमार तिवारी ने सडक़ सुरक्षा के तहत वाहन चलाने वाले व पैदल या सह यात्री किस प्रकार दुर्घटना रोकने में सहायक हो सकते है इस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जैब्रा क्रासिंग, सडक़ के नियमों का पालन आदि के विषय में बताया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा0 एचएसएन गुप्ता ने सडक़ पर वाहन चलाते समय सुरक्षा के उपाय बताये। प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग ने नींद में दुर्घटना का मूल कारण बताया। कार्यक्रम प्रभारी डा0 रामनरेश सिंह ने छात्र-छात्राओं को सडक़ सुरक्षा की शपथ दिलायी। छात्र-छात्राओं की एक जागरुकता रैली निकाली गई। इस मौके पर डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी, विनय कुमार बाथम, सरस पाठक, वीरभान सिंह, प्रियांशु सिन्हा, अनामिका मिश्रा, शीतल त्रिवेदी व अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
डीएन कालेज द्वारा सडक़ सुरक्षा के तहत निकाली गई जागरुकता रैली
