
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु रविवार को जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भव: मेला तथा 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 06 अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल में डॉ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में जिला इम्यूनाइजेशन ऑफिसर डॉ दिलीप सिंह ने आयुष्मान भव: मेला का पर्येक्षण किया।सभी 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 2885 लाभार्थिय,25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 3558 एवं 06 अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 734 लाभार्थियो ने स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया।वर्तमान समय में लोग संचारी रोगों से ज्यादा परेशान है, इसलिए उनको अपने क्षेत्र में साफ सफाई रखनी चाहिए। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जल भराव वाले क्षेत्र में मिट्टी से उनको पाट देना चाहिए।इससे क्षेत्र में मलेरिया,डेंगू व चिकनगुनिया आदि होने का खतरा कम हो जाता है।साथ ही वर्तमान समय में लोगों की जीवन शैली में लगातार गिरावट होने के कारण तथा लोगों द्वारा धूम्रपान, पान मसाला आदि अत्यधिक सेवन करने से कम्युनिकेबल डिजीज जैसे कि हाइपरटेंशन, शुगर,मोटापा,कैंसर व हार्ट टैक आदि बीमारियों से ग्रसित हो रहे है।इससे सम्बन्धित लाभार्थियो की जांचे की गई वा दवा भी दी गई।गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई।गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को जिला पुरुष चिकित्सालय/जिला महिला चिकित्सालय/मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
