जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों ने उतारी आरती
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल की नगरी में श्री महाकाल सामाजिक सेवा समिति की ओर से प्रतिवर्ष को भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि उत्सव के क्रम में द्वितीय दिन बाबा महाकाल की बारात के रूप में निकाले जाने वाली श्री महाकाल पालकी यात्रा विधि विधान व हर्षोल्लास निकाली गई। पाण्डवेश्वर नाथ द्वादश ज्योतिलिंग मठ से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर माता सिद्धिधात्री मंदिर (मठिया देवी) पर जयमाल रस्म होकर पुन: श्री पाण्डवेश्वर नाथ शिवालय पर विश्राम हुई। जस दूलहु तसि बनी बराता, पालकी यात्रा में सर्वप्रथम शंकर जी की झांकी एवं बाल हनुमान के स्वरूप, महाकाल जी का धूना, बाबा की पालकी के साथ गौरी-शंकर के स्वरूप नगर के भक्तों को मंत्रमुग्ध एवं आकर्षित कर रहे थे। नगर श्रद्धालुओं ने बड़े ही उत्साह के साथ जगह-जगह आरती व पुष्प वर्षाकर नगर का वातावरण शिवमय कर यात्रा में युवक एवं युवतियों जमकर ढोल नगाड़े पर एवं डीजे की धुन पर डांस कर माहौल को शिव में बना दिया। हर हर महादेव की उद्घोष से नगर गूंज मन हो गया। शहर के मुख्य मार्ग पर पुष्प वर्षा की स्वागत किया गया।
नेहरु रोड पर श्रद्धारानी स्मृति संस्थान द्वारा समाजसेवी संजय गर्ग के प्रतिष्ठान के बाहर महाकाल भगवान भोलेनाथ की यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और आरती उतारी गयी। मुख्य अतिथि श्वेता दुबे पर्यावरण विद् ने भगवान शंकर की आरती उतारी और गोपाल शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुधेश दुबे, संजू शर्मा, विनय अग्रवाल, श्याम जी गर्ग आदि ने पुष्प वर्षा की। वहीं सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने भी महाकाल पालकी यात्रा का स्वागत किया। यात्रा विश्राम पर मंदिर परिसर में समिति की ओर से भण्डार की व्यवस्था की गई। यात्रा में प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग रहा। मंदिर के प्रमुख पुजारी राजेश शर्मा, उमेश शर्मा, गोपाल शर्मा के द्वारा यात्रा का पूजन-हवन विधिवत रूप से पूर्व कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में श्री मंदिरजीर्णोद्धार कोटी के मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी एवं मनीष मिश्रा के सहयोग से यात्रा पुर्ण हुई। यात्रा व्यवस्था में अनुज राजपूत, आशीष सक्सेना, राहुल कुमार, प्रखर शर्मा, अखिल, कृष्णा, अमन, तनिष्क, रामजी, आयुष, गोपाल, किशन, लक्ष्य आदि रहे।
नगर में धूमधाम से निकाली गई बाबा महाकाल की बारात
